Monday , February 9 2026 1:18 AM
Home / Sports / विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने किया कमाल, 199 किलो वजन उठाकर जीता चांदी का तमगा

विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने किया कमाल, 199 किलो वजन उठाकर जीता चांदी का तमगा


नॉर्वे: स्टार भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार मेडल जीत चुकी हैं। चानू 2017 की विश्व चैंपियन और 2022 की सिल्वर मेडल विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।
पिछली बार उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था। उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। थान्याथॉन सुकचारोन ने भी शानदार खेल दिखाया और वह चानू से सिर्फ एक किग्रा पीछे रहीं। इस तरह उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।