Sunday , February 22 2026 6:49 AM
Home / Entertainment / ‘द गुड लायर’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे मिरेन और मैकेलेन

‘द गुड लायर’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे मिरेन और मैकेलेन


लॉस एंजेलिस। अभिनेता इयान मैकेलेन और अभिनेत्री हेलेन मिरेन आगामी फिल्म ‘द गुड लायर’ में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म बिल कॉन्डन द्वारा निर्देशित होगी। वह डिज्नी की ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ का निर्देशन भी कर चुके हैं।

‘मिस्टर होम्स’ के लेखक जेफरी हैचर ने ‘द गुड लायर’ की पटकथा लिखी है। यह निकोल्स सर्ले के उपन्यास पर आधारित है।

‘द गुड लायर’ के जरिए कॉन्डन और मैकेलेन दोबारा काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘गुड्स एंड मॉन्सटर्स’ और ‘मिस्टर होम्स’ में साथ काम कर चुके हैं।