Sunday , March 8 2026 3:41 PM
Home / Spirituality / घर का Mirror भी देता है मुसीबतों को न्यौता, Ignore न करें ये बातें

घर का Mirror भी देता है मुसीबतों को न्यौता, Ignore न करें ये बातें


सुंदर फ्रेम में सजा मिरर किसी भी घर का खास हिस्सा होता है। यूं कहा जाए की यंगस्टर्स की ये फेवरेट जगह है, तो गलत न होगा। इसमें खुद को निहारना और संवारना हर आयु वर्ग के लोगों को अच्छा लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी की घर में लगा दर्पण भी अनचाही मुसीबतों को न्यौता देता है। इसका वास्तु से गहरा रिश्ता है। इन बातों को न करें नज़र अंदाज़-
घर में आईने को उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व द‌िशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
आईने पर धूल-मिट्टी नहीं जमनी चाहिए। घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण में स्नान घर और शौचालय बना है तो वर्गाकार आईना पूर्वी दीवार पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।

वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार गोल आकार का आईना शुभ नहीं होता परंतु आयताकार और वर्गाकार दर्पण का प्रयोग करना अच्छा होता है।
दक्ष‌‌िण या पश्‍च‌िम द‌िशा में आईने को न लगाएं क्योंकि इन दिशाओं में दर्पण रखने से कष्टों में वृद्धि होती है।

बेडरुम में आईना नहीं रखना चाहिए यदि रखना भी हो तो ऐसे स्थान पर रखें जहां पर उसमें सुबह उठने पर आपकी सूरत न दिखाई दे अर्थात आईने में बिस्तर का दिखाई देना शुभ नहीं होता।
घर में टूटा हुआ आईना नहीं रखना चाहिए। इस प्रकार के दर्पण से जो रोशनी वापिस आती है, वह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है। जिससे पारिवारिक सदस्यों के मध्य दूरियां आती हैं। इस प्रकार के आईने में चेहरा न देखें क्योंकि ऐसा करने से स्वास्‍थ्य प्रभावित होता है।