Wednesday , March 4 2026 9:22 PM
Home / Sports / शुक्रवार को बचपन की दोस्त के साथ मैसी की शादी50 बॉडी बिल्डर को हराकर भारत की भूमिका ने जीता मिस वर्ल्ड का टाइटल

शुक्रवार को बचपन की दोस्त के साथ मैसी की शादी50 बॉडी बिल्डर को हराकर भारत की भूमिका ने जीता मिस वर्ल्ड का टाइटल


वेनिस। भारतीय लड़कियों में भी अब बॉडी बिल्डिंग का रुझान बढ़ने लगा है। यही कारण है कि देहरादून की 21 साल की भूमिका शर्मा ने इटली के शहर वेनिस में संपन्न मिस वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में खिताब जीता।

स्पर्धा में दुनियाभर की 50 महिला बॉडी बिल्डर शामिल हुई थीं। भारत की कई सितारा महिला बॉडी बिल्डरों ने इस आयोजन से दूरी बना ली थी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समानांतर संगठन द्वारा यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।

इस जीत के बावजूद भूमिका आराम से बैठने के मूड में नहीं हैं। अब उनकी निगाहें दिसंबर में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्स चैंपियनशिप पर लगी हैं। भूमिका की मां हंसा ही उनकी कोच हैं और वे ही भारतीय महिला टीम की कोच भी थीं। भूमिका को शुरुआत में शूटिंग पसंद थी और वे इसी में करियर बनाना चाहती थी।

बॉडी बिल्डिंग में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं कई महिलाएं

मणिपुर की सरिता देवी ने 2015 विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अश्विनी वास्कार 32 साल की उम्र में देश की पहली पेशेवर महिला बॉडी बिल्डर बनी थीं।