
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 साल के मिथुन चक्रवर्ती एक साल से हाइबरनेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। अब ताजा अपडेट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती का दिल्ली में ट्रीटमेंट चल रहा है।
खबरों के मुताबिक मिथुन का दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिथुन डॉक्टर द्वारा बताई दवाईयां ले रहे हैं। वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। मिथुन जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
सूत्रों की मानें तो वह पिछले लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से भी परेशान हैं। मिथुन इलाज के लिए यूएस गए थे और कुछ समय बाद अपने ऊटी स्थित घर में वापस आ गए थे, लेकिन फिर उन्होंने एक छोटे से अंतराल के लिए टीवी पर वापसी की थी।
बता दें कि 9 साल पहले इमरान खान की फिल्म ‘लक’ के लिए एक स्टंट परफॉर्म करते वक्त मिथुन को बैक में चोट लग गई थी। उन्हें चॉपर से जम्प करना था लेकिन टाइमिंग मिस होने की वजह वह गिर पड़े थे। बस तभी से उन्हें बैक पेन की समस्या हो गई जो आज भी जारी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website