
समुद्र में एक सफेद व्हेल ने ऐसी हरकत की कि पूरी दुनिया उसकी फैन हो गई। सोशल मीडिया पर इस सफेद व्हेल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस व्हेल को पानी से निकलते, एक फोन को पकड़कर बाहर लाते देखा जा रहा है। बता दें कि नॉर्वे में हेमरफेस्ट हार्बर पर एक महिला का फोन पानी में गिर गया, जिसे इस सफेद व्हेल ने वापस लौटाया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा ओपडाहल नाव पर अपने दोस्तों के साथ समुद्र की सैर कर रही थी। इसी दौरान दोस्तों के साथ बातें करते वक्त उसका फोन उसके हाथ से फिसलकर नाव से नीचे समुद्र में गिर गया जिसे एक सफेद व्हेल ने मुंह निकाल लिया और मुंह में रखकर ऊपर उसे लौटाने के लिए ऊपर सतह पर आ गई।
नाव पर सवार ईशा को को देखते ही व्हेल ने मोबाईल लौटाने के लिए मुंह से निकाल दिया। इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान हैं और व्हेल की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ओपडहल को अपने फोन को वापस लाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, सिर्फ फोन को व्हेल के मुंह से निकालना के। बता दें कि यह वीडियो उन दिनों के बाद सामने आई है जब नॉर्वे के विशेषज्ञों इस सफेद व्हेल पर सवाल खड़े कर चुके है।
उनका मानना है कि यह सफेद व्हेल रूसी जासूस हो सकती है। उसके शरीर पर एक खास किस्म का पट्टा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभव है कि उसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया हो। नॉर्वे ने एक ऐसा वीडियो जारी किया था, जिसमें व्हेल के शरीर से एक पट्टा निकाला जा रहा है। ये पट्टा सफेद व्हेल के शरीर में काफी मजबूती से लगाया गया था। हालांकि, यह गोप्रो कैमरे का होल्डर था। इसमें कैमरा नहीं था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website