
हॉलीवुड मॉडल बेला हदीद अपनी बोल्ड लुक और फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लंदन, पेरिस, मिलान जैसे शहरों में फैशन वीक अंटेड करने के बाद बेला हदीद न्यूयाॅर्क लौट आईं हैं। हाल ही में बेला को न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।
इस दौरान बेला ब्लैक कलर के क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग स्किनफिट जैगिंग में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कोट कैरी किया था।
माॅडल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चेरी लिपस्टिक, शेड्स और हाई बन से कंप्लीट किया था। इन तस्वीरों में वह अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
फुटविअर की बात करें तो हसीना ने ब्लैक शूज पेयर किए थे। सामने आईं इन तस्वीरों में माॅडल स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अमेरिकन फैशन सुपरमॉडल बेला अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।उनके इंस्टाग्राम पर 28.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं।
Home / Entertainment / क्राॅप टाॅप में स्टनिंग दिखीं माॅडल बेला हदीद, न्यूयाॅर्क की सड़कों पर यूं दिए पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website