Tuesday , December 23 2025 2:04 AM
Home / News / फेसबुक पर मोदी ने ट्रंप को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

फेसबुक पर मोदी ने ट्रंप को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक के सर्वे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ कर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गये हैं। फेसबुक की ओर से कराये गये सर्वे में मोदी को चार करोड़ 35 लाख लोगों ने उनका निजी फेसबुक अकाउंट पंसद किया है जबकि एक करोड़ 37 लाख लोगों ने उनके संस्थागत फेसबुक अकाउंट ‘प्राइममिनिस्टर ऑफ इंडिया’ को लाइक किया।
फेसबुक के सर्वे में अमेरिकी ट्रंप दूसरे स्थान पर रहे हैं और दो करोड़ 30 लाख लोगों ने उनके निजी फेसबुक अकाउंट को पसंद किया है जबकि तीसरे स्थान पर रही जॉर्डन की रानी रानिया के फेसबुक अकाउंट को एक करोड़ 69 लाख लोगों ने पसंद किया है। एक जनवरी 2019 को ब्राजील के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले जैर बोलसोनारो की रैंकिंग में भी उछाल आया है और वह गत 12 महीनों के दौरान दुनियाभर के नेताओं से आगे रहे हैं। फेसबुक पर उनके 14.5 करोड़ दोस्त हैं, जो ट्रंप के आठ करोड़ चार लाख फेसबुक दोस्त के मुकाबले लगभग दोगुनी संख्या है।
यह सर्वे वैश्विक संचार एजेंसी बर्सन कोहन एंड वोल्फ (बीसीडब्ल्यू) द्वारा शुरू की गयी ‘ट्विंप्लोनमेसी सीरीज’ का हिस्सा है। एजेंसी ने 2017 में राष्ट्रीय एवं सरकारी प्रमुखों तथा 50 से अधिक विदेश मंत्रियों के 962 फेसबुक के ‘क्राउडटंगल टूल’ की गतिविधियों पर डाटा जारी करने की शुरुआत की थी।

एजेंसी के अध्यन के अनुसार केन्या के उहुरू केन्याटा 36 लाख लाइक्स के साथ उप-सहारा अफ्रीका में सबसे लोकप्रिय बने हैं। उन्होंने यह उपलब्धि घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो से को पछाड़ कर हासिल की है, जिनके फेसबुक पर 16 लाख लोग फालोवर्स हैं।