
लॉस एंजेलिस। गर्भवती गायिका बियॉन्से नोल्स मार्निंग सिकनेस का सामना कर रही हैं और उन्हें खूब उल्टियां हो रही हैं। गायिका दो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी।
एक सूत्र के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान बियॉन्से को मुश्किल हालात से गुजरना पड़ रहा है और वह हैरान हैं कि यह उनके लिए कितना मुश्किल है। पहली गर्भाÓÓवस्था और दूसरी गर्भावस्था में बहुत अंतर हैं, क्योंकि पहली गर्भावस्था के दौरान जब वह बेटी ब्लू आइवी को जन्म देने वाली थीं तो उन्हें ऐसी दिक्कतें महसूस नहीं हुई।
सूत्र ने वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ को बताया, ‘जब वह बेटी ब्लू आइवी को जन्म देने वाली थीं तो सब कुछ आसानी से हो गया और उन्हें शायद ही किसी प्रकार की दिक्कत महसूस हुई हो।’
सूत्र ने कहा कि वास्तव में गायिका को बहुत उल्टियां हो रही हैं, जबकि पिछली बार ऐसा कुछ नहीं हुआ था। सूत्र ने बताया कि उन्हें कमजोरी और चक्कर आने की भी शिकायत है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website