
मॉस्को पर यूक्रेन के लगातार हमले के कारण शहर के प्रमुख हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है रूस के ऊफर 230 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें 27 राजधानी के ऊपर गिराए गए।
रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन के लगातार हमले के कारण शहर के प्रमुख हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा, जिसके चलते कम से कम 140 उड़ानें रद्द हो गईं। बीबीसी की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। ये हमले शनिवार और रविवार के बीच किए गए। इसमें रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि शनिवार सुबह रूस के ऊफर 230 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए, जिनमें 27 राजधानी के ऊपर गिराए गए। रूस के विमानन नियामक ने बताया कि मॉस्को के चार प्रमुख हवाई अड्डों पर यातायात बाधित हुआ और 130 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।
24 घंटे में 10 बार एयरपोर्ट बंद – मॉस्को के जो चार प्रमुख हवाई प्रमुख हवाई अड्डे प्रभावित हुए, उनमें शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की शामिल हैं। हालांकि, हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। रूस के टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार, हमलों के कारण देश के हवाई अड्डों को 24 घंटों में कम से कम 10 बार बंद करना पड़ा। इस बीच क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि कीव पर रात भर हुए रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं।
Home / Uncategorized / यूक्रेन के ड्रोन हमलों से हिला मॉस्को, रूसी राजधानी में बंद हो गए एयरपोर्ट, 140 से ज्यादा फ्लाइट करनी पड़ी कैंसल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website