Saturday , March 28 2026 9:59 PM
Home / Sports / एमएस धोनी के बाहर होने से लगी इन 4 खिलाड़ियों की लॉटरी, किसे मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी?

एमएस धोनी के बाहर होने से लगी इन 4 खिलाड़ियों की लॉटरी, किसे मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी?


आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएसके को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी इस टूर्नामेंट से शुरुआती दो हफ्ते के लिए बाहर हो चुके हैं। उनके जाने से सीएसके की टीम को एक दिग्गज खिलाड़ी की कमी तो खलेगी ही, जबकि टीम को अब विकेट के पीछे भी किसी दूसरे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपनी होगी। इस काम के लिए सीएसके के पास 4 खिलाड़ी मौजूद हैं।
उर्विल पटेल – गुजरात के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के पास घरेलू टी20 का अच्छा अनुभव है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर उर्विल धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके के लिए एक एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।
संजू सैमसन – मौजूदा समय में धोनी की जगह लेने के लिए संजू सैमसन से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। वह एक मंझे हुए विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो खेल के किसी भी मोड़ पर मैच पलट सकते हैं। वे टी20 में टीम इंडिया के लिए भी विकेटकीपिंग करते हैं।
सरफराज खान – इंडिया के लिए टेस्ट में जलवा बिखेरने वाले सरफराज खान भी इस रेस में हैं। हालांकि वह मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के साथ-साथ वह दस्ताने संभालने की काबिलियत भी रखते हैं।
कार्तिक शर्मा – घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्तिक शर्मा सीएसके के लिए एक सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं। मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताकर एक नया विकेटकीपर-बल्लेबाज तैयार करने की कोशिश कर सकता है।