
स्पेन के अखबार ला वेरदाद ने रिपोर्ट किया है कि रूसी जहाज उर्सा माजो में एक रहस्यमय धमाका हुआ है। अखबार ने बताया है कि 23 दिसंबर 2024 को कार्टाजेना से 60 मील दक्षिण में भूमध्य सागर में रूसी जहाज एक धमाके से डूब गया था। इस दौरान वह रूस से उत्तर कोरिया तक दो VM-4SG न्यूक्लियर रिएक्टर कोर के ढांचे ले जा रहा था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पानी के नीचे हुए एक रहस्यमय धमाके की वजह से ये जहाज डूब गया था और इसके पीछे गहरी जासूसी और साजिश हो सकती है। स्पेनिश समुद्री जांच रिपोर्ट (8059/24-Escora) में दावा किया गया है कि जहाज में दो ऐसे भारी कंटेनर थे, जो मैनिफेस्ट में दर्ज नहीं थे और जिन्हें नीले तिरपाल से ढका गया था। जांचकर्ताओं के मुताबिक यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि बहुत बड़ी साजिश और जासूसी का हिस्सा हो सकता है।
VM-4SG रिएक्टर का इस्तेमाल प्रोजेक्ट 667BDRM SSBNs के न्यूक्लियर पावर प्लांट में किया जाता है, जो डेल्टा पनडुब्बी का एक एडवांस्ड वेरिएंट है। इसे रूबिन सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने डेवलप किया था और 1984 और 1992 के बीच सेवेरोडविंस्क के सेवमाश में बनाया गया था। पूरी तरह तैयार होने और टेस्टिंग के बाद इसे रूस के सात जहाजों में कमीशन किया गया था। ये रिएक्टर किसी जहाज को काफी लंबे समय तक समुद्र में रहने की क्षमता देते हैं, इसके अलावा इनसे जहाज का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है और इसे काफी हाई सिक्योरिटी के साथ तैयार किया जाता है।
Home / News / रूसी जहाज पर रहस्यमय ब्लास्ट, उत्तर कोरिया जा रहे परमाणु रिएक्टर डूबे? क्या भारत से जुड़ता है रिश्ता?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website