Wednesday , March 11 2026 12:11 AM
Home / Uncategorized / नरेंद्र मोदी जी, बहुत ट्रैफिक है, हमें…बेंगलुरु की पांच साल की बच्ची ने PM को लिखा प्यारा सा पत्र, जानें सबकुछ

नरेंद्र मोदी जी, बहुत ट्रैफिक है, हमें…बेंगलुरु की पांच साल की बच्ची ने PM को लिखा प्यारा सा पत्र, जानें सबकुछ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेंगलुरु दौरा खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पत्र सामने आया है। इस पत्र को एक पांच साल की बच्ची ने लिखा है। इसमें बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने का आग्रह करते हुए सड़क की खराब स्थिति के मुद्दे को उठाया है। प्रधानमंत्री पिछले रविवार यानी 10 अगस्त को ही बेंगलुरु के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की येलाे लाइन का शुभारंभ किया था। आर्या नाम की इस छोटी बच्ची ने अपनी हैंडराइटिंग में लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी, बहुत ट्रैफिक है। हमें स्कूल और ऑफिस के लिए देर हो जाती है। सड़क बहुत खराब है। कृपया मदद करें।
पत्र के नीचे किए हैं दस्तखत – बेटी के पिता अभिरुप चटर्जी ने इस पत्र को एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री बेंगलुरु आ रहे हैं। मेरी पांच साल की बच्ची इसे ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का अपना मौका मानती है। अभिरूप की बेटी आर्या द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए संक्षिप्त पत्र को साझा किया है। अभिरुप की बेटी आर्या के नाम, उम्र, स्थान (बेंगलुरु) और दिनांक (10-8-2025) के साथ पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इतना ही नहीं हस्ताक्षर के बगल में एक दिल, एक फूल और कुछ आकृतियां बनाई हैं। इनमें छोटे-छोटे चित्रों या प्रतीक शामिल हैं। जिन्हें बड़े प्यार से रखा गया है।