Sunday , March 29 2026 8:35 AM
Home / News / ‘नाटो में हमारी जरूरत नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों को धमकी, ईरान युद्ध में शामिल न होने पर भड़के

‘नाटो में हमारी जरूरत नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों को धमकी, ईरान युद्ध में शामिल न होने पर भड़के


ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के साथ शामिल न होने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो सहयोगियों पर भड़के हुए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर NATO को निशाने पर लिया और ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका का साथ न देने के लिए सैन्य गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने खुली धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका को नाटो के लिए मौजूद रहने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति मियामी में एक इनवेस्टमेंट फोरम को संबोधित कर रहे थे।
नाटो पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप? – ट्रंप ने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि यूरोपीय NATO देशों ने अमेरिका को जरूरी मदद देने से मना कर दिया है। अमेरिका का ईरान के साथ संघर्ष चौथे हफ्ते में पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला बोल दिया था। हालांकि, ईरान पर हमला करने के फैसले पर अमेरिका ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से कोई सलाह नहीं ली थी। NATO देशों के कई नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया था।
फोरम को संबोधित करते समय NATO को लेकर ट्रंप का दर्द उनकी जुबान पर आ ही गया। उन्होंने कहा, हम हमेशा उनके लिए मौजूद रहे, लेकिन अब उनके रवैये को देखते हुए लगता है कि अब हमें उनके लिए मौजूद रहने की जरूरत नहीं है। है ना?