
इस्लामाबाद: बीमार नवाज शरीफ जिस अस्पताल में भर्ती हैं उस वार्ड को उप-जेल घोषित कर दिया गया है। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं के चलते एक दिन पहले देश के प्रतिष्ठित पाकिस्तान इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई। रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद शरीफ (68) को हृदय संबंधी समस्या के कारण उनकी सेहत बिगडऩे के बाद कल इस्लामाबाद स्थित देश के शीर्ष अस्पताल के कार्डयिक सैंटर में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने शरीफ की जल्द सलामती के लिए दुआ मांगी है। पीआईएमएस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नईम मलिक ने अधिकारियों को शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराने का सुझाव दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website