
इंडोनेशिया में माचिस के एक गोदाम में आग लगने से 30 से अधिक लोगों की जान चली गई। उत्तरी सुमात्रा की आपदा एजेंसी के प्रमुख रयादिल लुबिस ने कहा, ‘‘ उत्तरी सुमात्रा की आपदा एजेंसी के प्रमुख रयादिल लुबिस ने बताया कि उत्तर सुमात्रा प्रांत के बिंझाई शहर में स्थित एक छोटे माचिस कारखाने में शुक्रवार को आग लगने से 30 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
आग स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे लगी और एकदम भड़क गई ।हादसे में 21 व्यस्कों व 3 बच्चों सहित 30 लोगों की जान चली गई जबकि बचावकर्मियों द्वारा घटनास्थल से तीन लोगों को निकाल लिया गया है।” झुलसे लोगों को बिंजाई के भायांगकारा के पुलिस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
बचावकर्मी, गांवनिवासी और अग्निशमन दल दो घंटे बाद आग बुझाने में कामयाब रहे। एक प्रत्यदर्शी ने कहा कि आग से पहले एक विस्फोट सुना गया था, जिससे अधिकांश कार्यकर्ता एक कमरे में पूरी तरह से रुक गए थे। पुलिस द्वारा आवासीय परिसर में स्थितइस कारखाने में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website