
जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति दिवंगत नेल्सन मंडेला की पत्नी और रंगभेद-विरोधी अभियान में अग्रणी रही विनी मादिकिजेला मंडेला का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निजी सहायक जोदवा जवाने ने यह जानकारी दी।
मंडेला परिवार की प्रवक्ता विक्टर दलामिनी ने अपने बयान में कहा कि विनी मंडेला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह वर्ष की शुरुआत से ही अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने सोमवार दोपहर अपने परिवारजनों के बीच आखिरी सांस ली।
विनी मंडेला का जन्म 1936 में हुआ था और 1958 में उनका विवाह नेल्सन मंडेला से हुआ। जब नेल्सन मंडेला को रॉबन द्वीप पर निर्वासित कर दिया गया , तब उन्होंने ही रंगभेद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका की सरकार में मंत्री के पद पर भी रही। दक्षिण अफ्रीका में उनको राष्ट्रमाता का दर्जा हासिल था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website