
काठमांडूः नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंगलावर को 816 कैदियों को आम माफी दे दी
।समाचार एजेैंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता, छबींद्र पराजुली ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 276 के अनुसार, 11वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 816 कैदियों को आम माफी प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रपति से कैदियों को आम माफी देने की सिफारिश की गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website