
पेरिसः पेरिस में रहने वाले जेरोम हैमन को तीन चेहरे वाले शख्स के रूप में उपाधि हासिल हुई है। हैमन पहले ऐसा व्यक्ति है जिसके दो फेस ट्रांसप्लांट हुए हैं। दूसरे चेहरा ट्रांसप्लांट होने पर वह करीब तीन महीने बाद तक पैरिस के अस्पताल में रहा, लेकिन अब उसने अपनी नई पहचान स्वीकार कर लिया है। हैमन को जो तीसरा नया चेहरा मिला वो चिकना और स्थिर है लेकिन अभी तक त्वचा और अन्य हिस्सों को एक समान करना बाकी है। हालांकि चेहरे को एकरूप करने में काफी समय लगेगा क्योंकि अब यह प्रक्रिया दवाइयों के जरिए की जाएगी। एक श्ख्स को तीन चेहरे देने की अभूतपूर्व उपलब्धि पेरिस के जॉर्जेस-पॉम्पिडो यूरोपियन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने हासिल की है।
हैमन के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी प्रोफेसर लॉरेंट लैंटीरी के नेतृत्व में हुई। इन्होंने ने ही साल 2010 में हैमन को फुल फेस ट्रांसप्लांट किया था। हैमन को neurofibromatosis टाइप 1 की बीमारी है, इसकी वजह से ट्यूमर होता है। इसकी वजह से उसका सारा चेहरा खराब हो गया और 2010 में उसका पहला फेस ट्रांसप्लाट किया गया जो सफल भी रहा। उसे उसी साल मामूली सी सर्दी हो गई जिसके लिए उसने ऐंटीबायॉटिक दवाई ली और इस दवा के रिएक्शन से 2016 में उसका चेहरा फिर से खराब हो गया। 2017 में फिर से उसका पुराना चेहरा हटाना पड़ा और वह बिना चेहरे के हो गया। चेहरा हटने की वजह से न तो उसके कान थे, न त्वचा और न पलकें। यहां तक कि वह खा और बोल भी नहीं सकता था। प्रोफेसर लॉरेंट ने हैमन को चलता-फिरता मुर्दा बताया था। इसी साल हैमन को एक फेस डोनर मिला जिसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ। अब हैमन के पास फिर से नया चेहरा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website