
बॉलीवुड तड़का डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20 मिलियन डॉलर का घर ख़रीदा हैंl भारतीय रुपयों में अगर बात करें तो यह 144 करोड़ रुपए का हैंl वॉल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट के अनुसार जोनास दंपति ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 20 मिलियन डॉलर यानि लगभग 144 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। वहीं जो जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने उनके पड़ोस में ही 15,000 वर्ग फुट के घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक के मॉडर्न हॉउस में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है। वहीं सोफी और जो का घर छोटा है, इसमें 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website