
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं हाल ही में उनके मंगेतर निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। बीते दिन निक को फुटबॉल खेलते हुए देखा गया।
बांद्रा के St. Andrew’s School के पास एक ग्राउंड में निक फुटबॉल मैच खेलते दिखे।इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त के साथ बैठकर मैच देख रही थीं। निक और ईशान खट्टर एक टीम में थे जबकि धोनी अपोजिट टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए।
निक के साथ ईशान,आदित्य रॉय कपूर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फुटबॉल मैच खेलते कैमरे में कैद हुए। इस दौरान सब काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। मैच की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले निक प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे। बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी।
इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की तस्वीरें शामिल थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website