Sunday , March 22 2026 11:32 AM
Home / Entertainment / बीवी प्रियंका चोपड़ा का बैग टांगे न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते दिखे निक जोनस

बीवी प्रियंका चोपड़ा का बैग टांगे न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते दिखे निक जोनस


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब भी साथ नजर आते हैं, फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और हर कदम पर साथ निभाते हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में ‘जोनस ब्रदर्स’ का कॉन्सर्ट अटैंड किया। जहां वो पति को चीयर करते समय इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क की सड़कों पर पति और बेटी मालती के साथ चहलकदमी करते हुए देखा गया। इस दौरान निक ने बीवी का पर्स पकड़ा हुआ था और ये देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
निक ने पकड़ा बीवी का पर्स – इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की गोद में उनकी बेटी मालती है। वहीं, निक ने अपनी बीवी का पर्स गले में लटकाया हुआ है। दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहल रहे हैं।
पिछले साल हुआ था मालती का जन्म – इस समय प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल और मदरहुड के बीच सबकुछ अच्छे से बैलेंस कर रही हैं। वो शूटिंग भी करती हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी जरूर स्पेंड करती हैं। प्रियंका और निक जनवरी 2022 में मालती के पैरेंट्स बने थे। मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ है।