
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर सबको चौंका दिया। दोनों बीते दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे थे। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया।
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने 18 जुलाई यानि अने बर्थडे वाले दिन निक के साथ सगाई की थी। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि निक ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर को बंद करवा दिया था ताकि वो प्रियंका के लिए स्पेशयल रिंग खरीद सकें।
इस साल कर सकती हैं शादी
सगाई की खबरों के बाद अब खबरों सामने आ रही हैं कि दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। वैसे जब से प्रियंका के साथ निक रिलेशन में हैं वो तब से काफी खुश नजर आ रहे हैं। निक के दोस्तों का भी कहना है कि उन्होंने उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा है।
वहीं प्रियंका ने भी सलमान खान के अॉपोजिट फिल्म ‘भारत’ को छोड़ दिया है। अब प्रियंका का इस तरह से अचानक फिल्म छोड़ना निक वजह है ये अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है।
Home / Entertainment / प्रियंका के लिए स्पेशल रिंग खरीदने के लिए निक ने बंद करवाया था न्यूयॉर्क का ये स्टोर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website