
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन को एंजॉय करते तस्वीरें सामने आई हैं।
वहीं उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रियंका अपने मंगेतर को किस करती नज़र आ रही हैं।
उनके इस रोमांटिक अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और निक के साथ उनके भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर साथ नजर आए।
प्रियंका-निक की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।
हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website