Monday , February 16 2026 4:28 AM
Home / Uncategorized / निकोलस मादुरो का भारत कनेक्शन, सत्य साईं बाबा के हैं कट्टर भक्त, कभी वेनेजुएला में चलाते थे बस

निकोलस मादुरो का भारत कनेक्शन, सत्य साईं बाबा के हैं कट्टर भक्त, कभी वेनेजुएला में चलाते थे बस


निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर यूएस में रखा है। इस बीच अब उनके भारतीय कनेक्शन की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि वो भारत में किस धार्मिक संत से जुड़े हुए थे।
अमेरिका ने वेनेजुएला के जिन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया है, उनकी कहानी कम फिल्मी नहीं है। कभी निकोलस मादुरो वेनेजुएला में मामूली से बस ड्राइवर थे, जहां से वह देश के सबसे शीर्ष पद तक पहुंच गए। एक चौंकाने वाली बात यह है कि निकोलस मादुरो भारत के सत्य साईं बाबा के कट्टर भक्त हैं।
मादुरो का भारत के पुट्टपर्थी के मशहूर दिवंगत संत सत्य साईं बाबा का भक्त होना सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि निकोलस मादुरो जन्म से ईसाई धर्म को मानते हैं। मादुरो का पालन-पोषण कैथोलिक परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि मादुरो की पत्नी सीलिया फ्लोरेस के जरिए वह सत्य साईं बाबा के पक्के भक्त बन गए। सीलिया फ्लोरेस एक वकील और नेता हैं। वह मादुरो से शादी करने से बहुत पहले ही सत्य साईं बाबा की भक्त बन चुकी थीं।
20 साल पहले की थी सत्य साईं बाबा से मुलाकात – फ्लोरेस ही मादुरो को शादी से बहुत पहले 2005 में सत्य साईं बाबा से मिलवाने के लिए भारत लाई थीं। उस समय फ्लोरेस पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की वकील थीं और मादुरो असेंबली के स्पीकर थे। जब मादुरो को विदेश मंत्री बनाया गया, तो फ्लोरेस ने उनकी जगह स्पीकर का पद संभाला था।