Sunday , February 22 2026 10:11 AM
Home / Entertainment / अमेजॉन से निकोल किडमैन ने मिलाया हाथ

अमेजॉन से निकोल किडमैन ने मिलाया हाथ


लॉस एंजेलिस।अभिनेत्री निकोल किडमैन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ब्लॉसम फिल्मस ने अमेजॉन स्टूडियो के साथ करार किया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस करार के तहत किडमैन डिजिटल कंपनी के लिए कंटेट तैयार करेंगी।

अमेजॉन स्टूडियो की प्रमुख जेनिफर साल्के ने कहा, ‘‘निकोल अभिनेत्री और निर्माता दोनों के रूप में बेहतरीन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे प्राइम वीडियो ग्राहकों के लिए मनोरंजक, आकर्षक और बेहतरीन सामग्री तैयार करने की जरूरत को समझती हैं। भविष्य में बेहतरीन शो के लिए तैयार रहें और हमसे जुड़े रहें।’’
किडमैन ने कहा, ‘‘मैं जेन साल्के और अमेजॉन टीम के साथ काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। ब्लॉसम फिल्मस में हमारा लक्ष्य कई प्लेटफार्मों में महत्वपूर्ण और मनोरंजक सामग्री तैयार करना है।’