
हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना दूसरी बार मां बनने जा रही है। रिहाना अमेरिका के सबसे बड़े सपोर्टिंग इवेंट में परफॉर्म करने पहुंची। इस इवेंट में हमेशा से ही दुनिया के बड़े-बड़े सिंगर परफॉर्म करने आते हैं। इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान लोगों का ध्यान सिंगर के बेबी बंप पर गया। रिहाना ने जैसे ही पेट पर हाथ फेरा लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वो अपने बेबी बंप को सहला रही है।
सिंगर के रिप्रेंजेटेटिव ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इस बात को कंफर्म किया है कि रिहाना दूसरी बार प्रेग्नेंट है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस सिंगर को बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें रिहाना और रॉकी ने साल 2022 में अपने बेटे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। मई में रिहाना पहली बार मां बनीं। बेटे के जन्म के 9 महीने बाद ही सिंगर दूसरी बार मां बनने जा रही है। रॉकी और रिहाना काफी पुराने दोस्त हैं। 2020 में दोनों ने डेट करना शुरू किया था। इसके बाद रिहाना ने बताया था कि वो बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहतीं। जनवरी 2023 में उन्होंने शादी का ऐलान भी किया था लेकिन लगता है कि एक बार फिर ये शादी टलने वाली हैं।
Home / Entertainment / दूसरी बार मां बनने जा रही है पॉप सिंगर रिहाना, 9 महीने पहले दिया था बेटे को जन्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website