Thursday , March 26 2026 10:26 PM
Home / Entertainment / जिम आउटफिट में निक्की बेला ने दिखाई टोन्ड बॉडी, जॉन सीना को छोड़ इस डांसर को कर रही हैं डेट

जिम आउटफिट में निक्की बेला ने दिखाई टोन्ड बॉडी, जॉन सीना को छोड़ इस डांसर को कर रही हैं डेट


पूर्व WWE स्टार और रेंस्लिंग स्टार जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की बेला अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर निक्की की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं।
तस्वीरों में निक्की बेहद बोल्ड अंदाज में किलर फिगर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। निक्की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हसीना की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो वर्कआउट करके आई हैं।

घुटनों पर बैठ जॉन ने किया था प्रपोज
बता दें कि हॉलीवुड एक्टर और रेंस्लिंग स्टार जॉन सीना का उनकी गर्लफ्रैंड निक्की बेला एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे थे। खबरें थी कि ये दोनों मई में शादी रचाने वाले हैं। लेकिन शादी से ठीक 3 हफ्ते पहले इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इन दोनों ने 2012 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इन्हें अप्रैल को रेस्लमेनिया में एक साथ देखा गया था। लंबी डेेटिंग के बाद इन दोनों ने पिछले अप्रैल में सगाई की थी।

जान ने रिंग में निक्की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। कहा जा रहा था कि 5 मई को जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली थी, लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया।