
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा, गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।
राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कांशीराम का उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है, बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमजोर करने पर तुले हैं।
कांग्रेस सांसद ने कहा, जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने कहा, कांशीराम की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।
Home / News / ‘जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय नहीं’, राहुल गांधी ने कांशीराम की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website