
पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा और डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद चीनी हथियारों को लेकर पाकिस्तान के सुर में बड़ा बदलाव आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तान चीन से जे-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीद सकता है। पाकिस्तान ने पहले दावा किया था कि उसके पायलट बीजिंग में रहकर जे-35 फाइटर जेट को उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह भी कहा गया था कि 40 जे-35 फाइटर जेट का सौदा हुआ है। हालांकि अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री चीन के साथ इस डील से किनारा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे दो वजह है। पहला- अमेरिका ने फील्ड मार्शल असीम मुनीर की यात्रा के दौरान उन्हें चीन के हथियारों को लेकर चेताया है। दूसरी वजह यह है कि चीन ने जे-35 के इस्तेमाल को लेकर कड़ी शर्त रख दी है। आइए समझते हैं, पूरा मामला…
इससे पहले जून महीने में खबर आई थी कि पाकिस्तान जे-35 फाइटर जेट खरीद सकता है। चीन ने पाकिस्तान को आधे दाम में यह विमान बेचने के लिए ऑफर दिया था। चीन के इस विमान को शेनयांग एयरक्राफ्ट कंपनी ने बनाया था। ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘हम चीन से यह फाइटर जेट नहीं खरीदने जा रहे हैं। यह केवल मीडिया में है। यह चीनी रक्षा बिक्री के लिए अच्छा है।’ कहा गया था कि चीन ने पीएल-17 एयर टु एयर मिसाइल भी देने का ऑफर दिया था। यह खबर तब आई थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित युद्ध हुआ था।
Home / Uncategorized / चीन से नहीं खरीद रहे J-35A स्टील्थ फाइटर जेट… पाकिस्तान के अचानक से क्यों बदल गए सुर? किसका सता रहा डर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website