Monday , March 30 2026 10:50 PM
Home / News / शहबाज शरीफ सरकार में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं : इमरान खान

शहबाज शरीफ सरकार में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं : इमरान खान


पाकिस्तान के परमाणु हथियारों (Pakistan Nuclear Weapons) को लेकर इमरान खान (News About Imran Khan) और पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army News) में जुबानी जंग जारी है। इमरान खान ने दावा किया है कि शहबाज शरीफ (News about Pakistan PM Shehbaz Sharif) की सरकार में पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं हैं। जिसके बाद पलटवार करते हुए पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के दावे को खारिज कर दिया है। इमरान खान को पिछले शनिवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तभी से इमरान खान शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
इमरान खान के आरोपों पर पाक सेना का पलटवार : बुधवार को पेशावर में एक रोड शो के दौरान इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियार लुटेरों और चोरों के हाथ में सुरक्षित हैं। जिसके बाद डैमेज कंट्रोल में उतरी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विजेस पब्लिक रिलेशन के डीजी मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इमरान खान के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार किसी एक आदमी की जागीर नहीं हैं। हमारे परमाणु कार्यक्रम को कोई भी खतरा नहीं है और हमें इसे नहीं उठाना चाहिए।
पाकिस्तानी सेना से इमरान ने पूछा सवाल : बुधवार को एक भड़काऊ भाषण में इमरान खान ने कहा था कि वह देश के एस्टेब्लिशमेंट (पाकिस्तानी सेना) से पूछना चाहते हैं कि क्या साजिश के तहत सत्ता में लाए गए लोग देश के परमाणु कार्यक्रम की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस साजिश की तहत इन लोगों को सत्ता में लाया गया, मैं अपने संस्थानों से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारा परमाणु कार्यक्रम उनके हाथों में है, क्या वे इसकी रक्षा कर सकते हैं।
अमेरिका पर लगाया साजिश का आरोप : इमरान खान का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान की सत्ता से एक साजिश के तहत हटाया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे हटाने के लिए अमेरिका ने साजिश रची थी। रैली के दौरान इमरान खान ने कहा कि अमेरिका! हमें आपकी माफी की जरूरत नहीं है। आप हमें माफ करने वाले कौन होते हैं। आप इन गुलामों शरीफ और जरदारी के आदी हैं। क्या पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम इन लुटेरों के हाथों में सुरक्षित है, जिनका पैसा विदेशों में है।