Friday , December 26 2025 5:53 PM
Home / Spirituality / भोलेनाथ पर अर्पित करें ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगी रोगों से मुक्ति

भोलेनाथ पर अर्पित करें ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगी रोगों से मुक्ति

4
भगवान शिव की जिस पर कृपा हो जाती है उसे हर परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। भोलेनाथ अपने नाम के अनुरुप अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ एक लोटा जल का अर्पित करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं अौर अपने भक्तों के हर कष्ट को हर लेते हैं। भोलेनाथ पर बहुत सारी चीजें अर्पित की जाती हैं। इनकी पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाले चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं।
* शिवलिंग पर मंत्रों का उच्चारण करते हुए जल अर्पित करने से मन शांत अौर स्नेहमय बनता है।

* शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

* शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति को सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती हैं अौर दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

* शिवलिंग पर इत्र लगाने से व्यक्ति के विचार पवित्र अौर शुद्ध होते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति जीवन में गलत मार्ग पर जाने से भी बच जाता है।

* दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है अौर रोगों से मुक्ति मिलती है।

* शिवलिंग पर दही अर्पित करने से व्यक्ति का स्वभाव गंभीर होता है अौर जीवन में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

* भगवान शिव पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति में बढ़ौतरी होती है।

* भोलेनाथ पर चंदन चढ़ाने से व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होता है अौर उसे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

* शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है।

* इसके अतिरिक्त भोलेनाथ पर भांग अर्पित करने से व्यक्ति की कमियां अौर बुराईयों का अंत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *