
बीजिंगः चीन में एक अॉफिस के कर्मचारियों का ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां के एक अॉफिस में टॉयलेट की साफ-सफाई जानने के लिए अजीबोगरीब कदम उठाया गया। दरअसल फर्म के स्टाफ मेंबर्स ने यूरिनल में खाना रखकर खाया ताकि चैक करना था कि टॉयलेट कितना साफ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये वीडियो Pear Video ने अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के डेप्यूटी जनरल मैनेजर यूरिनल में खाना रखा और मिक्स कर दिया। वो कहती दिखा रही है । देखो मैंने कम से कम 20 बार टॉयलेट में मिक्स कर दिया।अब मैं पहला बाइट खाऊंगी। जिसके बाद उन्होंने पहली बाइट ली, जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने भी उठाकर खाया।
टॉयलेट के अंदर डिनर टेबल भी लगी थी, जहां कर्मचारी खाना खा रहे थे। ये कर्मचारियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम था।Shanghaiist के मुताबिक, ये कंपनी चीन के झांगझु (Zhangzhou) में है। फर्म के मुताबिक, हर साल ये इवैंट 25 साल से होते जा रहा है। ये दिखाने के लिए कि ऑफिस में कितनी साफ-सफाई रहती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website