Wednesday , March 25 2026 2:43 AM
Home / Entertainment / ऑफसेट ने कार्डी बी से अलगाव के लिए ब्लॉग को जिम्मेदार ठहराया

ऑफसेट ने कार्डी बी से अलगाव के लिए ब्लॉग को जिम्मेदार ठहराया


अमेरिकी रैपर ऑफसेट ने उनके और उनकी पूर्व पत्नी कार्डी बी के बीच मतभेद पैदा करने के लिए ब्लॉग को जिम्मेदार ठहराया है।

‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, जीक्यू मैगजीन को दिए साक्षात्कार में ऑफसेट ने ‘आई लाइक इट’ की गायिका कार्डी के साथ असफल शादी के बारे में बात की।

ऑफसेट ने कहा, ‘‘मैं 27 साल का हूं। मैं एक युवा शख्स हूं। हम कुछ ऐसी चीजों में पड़ गए जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक-दूसरे से और हर चीज से प्यार करते हैं, लेकिन यह कुछ ऐसा था…हम अलगाव से गुजर रहे हैं। हम दोनों बड़े कलाकार हैं तो जब कुछ ब्लॉग्स झूठ बोलेंगे या कुछ ऐसा कहेंगे जो सच नहीं है, तो मैं अभी भी किसी न किसी तरह से बुरा शख्स बन जाऊंगा। मैं समझ नहीं पाता कि यह सब खत्म क्यों नहीं हो सकता। मैं इन सबसे ऊब गया हूं।’’

ऑफसेट के मुतबिक, ब्लॉग्स ने उनके घर पर असुरक्षा का माहौल तैयार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्लॉग्स ये सब दर्शक जुटाने और टिप्पणियों के लिए कर रहे हैं। ये अभी भी इसे ऐसे चला रहे हैं जैसे यह सब सच हो।’’

ऑफसेट और कार्डी ने पिछले साल दिसंबर में अपने अलगाव की घोषणा की थी।