Sunday , February 22 2026 8:29 AM
Home / Entertainment / लूटपाट की फिल्मों पर ओकवाफिना बोली ऐसा

लूटपाट की फिल्मों पर ओकवाफिना बोली ऐसा


लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री एवं रैपर ओकवाफिना का कहना है कि लूटपाट की खबरें सुपरहीरो फिल्मों की तरह होती हैं। ओकवाफिना ने कहा, ‘‘लूटपाट की फिल्में सुपरहीरो फिल्मों की तरह होती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लूटपाट की फिल्मों के साथ अच्छे और बुरे के बीच की रेखा को समझना दिलचस्प हो जाता है। ओशंस 8 की महिलाएं अपराधी हैं लेकिन वे ये काम एक मकसद के लिए कर रही हैं।’’

स्टीवन सोडरबर्ग की ‘ओशंस’ के सीक्वल ‘ओशंस 8’ में सैंड्रा बुलक रिंगलीडर डेबी ओशन के किरदार में हैं, जो जॉर्ज क्लूनी के किरदार डेनी की बहन हैं।