Tuesday , February 10 2026 5:08 AM
Home / Sports / ओलंपिक स्पेशल – 100 मी. फर्राटा की महानतम एथलीट बनेंगी ‘पॉकेट-रॉकेट’ शैली प्राइस ?

ओलंपिक स्पेशल – 100 मी. फर्राटा की महानतम एथलीट बनेंगी ‘पॉकेट-रॉकेट’ शैली प्राइस ?


जापान की राजधानी टोक्यो में 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत के बाद इंतज़ार है शुक्रवार 30 जुलाई का, जब एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो जाएंगें… और पहले ही दिन ट्रेक मुकाबलों में महिलाओं के 100 मीटर फर्राटा रेस के दावेदार ट्रेक पर होंगे…

सबसे प्रबल दावेदार- जिस एथलीट पर दुनिया भर की नजर है पॉकेट-रॉकेट के नाम से मशहूर एथलीट 34 साल की सुपर-मॉम जमैका की शैली एन फ्रेज़र प्राइस… पांच फीट की ऊंचाई वाली शैली प्राइस के जीतने का सबसे बड़ा कारण है इस साल का सबसे तेज समय उन्हीं के नाम है… जमैका टीम के लिए हुए ओलंपिक ट्रायल के दौरान काफी फिट और चपल दिख रही शैली ने 10.63 सैकंड में 100 मीटर फर्राटा पूरी की.. जून 2021 में ये प्रदर्शन शैली ने दुनिया भर के खेलप्रेमियों को चौंका दिया था क्योंकि ये टाइमिंग दुनिया में दूसरा सबसे तेज समय है और ये हासिल करने वाली शैली विश्व एथलेटिक्स में सिर्फ दूसरी महिला है… उनके पहले सिर्फ फ्लोरेंस ग्रिफिथ-जॉयनर ही 10.63 सैकंड से कम समय तीन बार निकाल पाई जिसमें उनका वर्ल्ड रिकार्ड 10.49 का भी है जो उन्होंने 1988 में बनाया था…

महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा रेस के ओलंपिक इतिहास में अभी तक कोई भी एथलीट तीन गोल्ड मैडल नहीं जीत पाई है..शैली प्राइस ने बीजिंग 2008 ,लंदन 2012 में 100 मीटर की रेस में गोल्ड मैडल जीता था हालांकि रियो 2016 में उन्हें कांस्य पदक से ही पदक जीतने में कामयाब रही हैं और टोक्यो ओलंपिक उनका चौथा ओलंपिक खेल है…

विश्व एथेलिटक्स चैंपियनशिप में भी शैली 4 गोल्ड अपने नाम कर चुकी हैं जिसमें बर्लिन 2009, 2013 मास्को, 2015 बीजिंग, और खास तौर पर मां बनने के बाद दोहा 2019 में उन्होंने शानदार वापसी की और स्वर्ण पर कब्जा जमाया…

अन्य दावेदार- इस मुकाबले के अन्य दो और दावेदार भी जमैका की ही हैं और इस साल दोनों ही एथलीट बेहतरीन फार्म में चल रही हैं…वो हैं एलेन थाम्पसन हेराह, शेरिका जैक्सन… 2016 में ओलंपिक का गोल्ड जीतने वाली एलेन थाम्पसन हेराह 10.71 सैकंड का समय निकाल चुकी हैं जबकि शेरिका जैक्सन 10.77 सैकंड के साथ सालके तीसरे सबसे बेहतरीन समय के साथ अपनी दावेदारी पेश करेंगी..

जमैका के अलावा आइवरी कोस्ट की मैरी ता-लू का इस साल 10.86 सैकंड का समय सर्वश्रेष्ठ रहा है और अंतिम 8 में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं.. वहीं इंग्लैंड की दीना एशेर स्मिथ और दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली का इस साल का बेस्ट समय 10.91 सैकंड का रहा है लिहाजा फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है.

इस फेहरिस्त मेंल अमेरिकी एथलीट काफी पीछे हैं क्योंकि अमेरिकी की तीनों ही एथलीट जिन्होंने 100 मीटर के क्वालिफाई किया है– जेन्ना प्रांदिनी, याविएन ओलिवर (10.96) और तिआन्ना डेनियल्स का समय 11 सैकंड से थोड़ा कम या उससे अधिक का है… इस बार टोक्यो में स्वर्ण पर कब्जा जमाने के लिए 10.90 सैकंड से कम का समय निकालना बेहद जरूरी होगा… अमेरिका की शाकैरी रिचर्ड्सन का नाम वापस लेने के बाद अमेरिका की चुनौती समाप्त हो गई है और अमेरिकी एथलीट के पदक जीतने की संभावना भी धूमिल हो गई है..

क्लीन स्विप की प्रबल संभावना – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा फाइनल रेस में जमैका के खाते में तीनों ही पदक जा सकते हैं -गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज़ .. कारण है इस रेस की तीनों प्रबल दावेदार जमैका की हैं औरतीनों में ही कड़ी टक्कर होने की संभावना है…

कब होगी रेस- महिलाओं की 100 मीटर रेस की हीट्स 30 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से शुरू होगी जबकि सेमीफाइनल्स 31 जुलाई शनिवार को शाम 4 बजे से होंगे… जबकि फाइनल मुकाबला भी शनिवार 31 जुलाई को ही शाम 6.30 बजे होगा… उस वक्त टोक्यो में रात के 10 बजे का समय होगा… यही रेस शैली एन प्रेज़र प्राइस को महिलाओं के 100 मीटर इतिहास की महान एथलीट बना सकती है…