
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने अपने संयुक्त राष्ट्र में जब ओम शांति ओम का पाठ किया तो नीचे तालियां बज रही थीं। उन्होंने इजरायल को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को एक दिलचस्प वाकया हुआ, जब सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने हिंदू धर्म के ओम शब्द का उच्चारण किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो ने अपने संबोधन का समापन ओम शांति ओम के साथ किया। उन्होंने महासभा में दुनिया के नेताओं से एक साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने ‘ओम स्वास्तिअस्तु’ भी कहा जिसका अर्थ है आप धन्य और सुरक्षित रहें। यह इंडोनेशिया के हिंदू बहुल बाली द्वीप में बोला जाता है। सुबिआंतो ने अपनी स्पीच ओम शांति शांति ओम के साथ ही नमो बुद्धाय और यहूदी अभिवादन शालोम भी कहा। इस दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने इजरायल के समर्थन में बड़ा बयान दिया।
इजरायल के समर्थन में दिया बयान -संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो ने कहा कि दुनिया को इजरायल के सुरक्षित जीवन जीने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इजरायल को मान्यता देने की भी वकालत की। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है और इजरायल के साथ उसके कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website