
धरती पर एक साल में 265 दिन होते है। इसमें गर्मी, सर्दी और बारिश का समय भी होता है। लेकिन एक नए ग्रह मिला है जिसमें मात्र सात घंटे होते ही एक साल खत्म हो जाता है। केपलर टेलिस्कोप ने इस ग्रह का खोजा है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज प्लेनिट कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। Phys.org की रिपोर्ट के अनुसार इस प्लेनिट का ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है। इस प्लेनिट का नाम EPIC 246393474 b है और इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है।
केपलर को प्लेनिट हंटिंग टेलिस्कोप कहा जाता है। वो अब तक 2300 ग्रह की खोज कर चुका है। अब उसने धरती के पास ही इस ग्रह की खोज की है। 2013 में दो रिएक्शन फेल होने के बाद केपलर ने के2 मिशन की शुरुआत की थी। वैज्ञानिकों की मानें तो स्टेलर रेडिएशन के चलते यहां का वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका है। ये ग्रह इस लिए भी खास है क्योंकि इसे धरती से 5 गुना बड़ा बताया जा रहा है। इस ग्रह में भारी पत्थर हैं जिसमें 70 प्रतिशत आयरल होने की संभावना है।
हालाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस ग्रह में कितने घंटे का एक दिन होगा। वैज्ञानिक डे-टू-इयर के रेशो से पता लगाने में कामयाब हो पाए हैं कि यहां 7 घंटे का एक साल होगा। यहां का वातावरण भी का भी खराब है, ऐसे में यहां रहना मुश्किल है। फिलहाल वैज्ञानिक इस ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website