Monday , February 9 2026 7:02 AM
Home / Sports / इस गेंदबाज ने 12 रन देकर अकेले ही कर दिया पूरी टीम को आउट

इस गेंदबाज ने 12 रन देकर अकेले ही कर दिया पूरी टीम को आउट

4
कराची: पाकिस्तान के एक लोकल तेज गेंदबाज ने आज अपनी गेंद से ऐसा कमाल दिखाया है जिसकी वजह से वह क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रहा है। दाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद अली ने जिला अंडर 19 तीन दिवसीय टूर्नामेंट में एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल कर बड़े-बड़े गेंदबाजों को हिलाकर रख दिया। अली ने जोन 3 के लिए खेलते हुए जोन 7 के सभी 10 खिलाडिय़ों को आउट कर दिया। कराची के यूबीएल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जोन 7 को पारी और 195 रन से करारी मात दी। अली ने अपने 9 ओवर में मात्र 12 रन देकर 10 विकेट झटके।

जिम लैकर को एक पारी में 10 विकेट लेने वाला इतिहास का पहला गेंदबाज माना जाता है। उन्होंने 1956 की एशेज सीरीज के चौथे ओल्ड ट्रेफर्ड़ टेस्ट के दौरान ऐसा किया था। लैकर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 53 रन देकर यह कारनामा किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 170 रनों से शिकस्त मिली थी। पूरे मैच में जिम लैकर ने 19 विकेट झटके और बाद में यह च्लैकर मैचज् के नाम से जाना गया।

एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरा नाम पूर्व भारतीय कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले का आता है। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर ऐसा किया था। कुंबले ने 9 मैडन ओवर डाले और 74 रन देकर 10 विकेट झटके। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 212 रन से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *