
वैज्ञानिकों ने बताया है कि 5 अगस्त को पृथ्वी की घूर्णन गति अचानक धीमी हो गई थी। इस दिन पृथ्वी ने घूमने में औसत से लगभग 1.45 मिलीसेकंड अधिक समय लिया। इस घटना को वैज्ञानिकों ने काफी महत्वपूर्ण बताया है।
5 अगस्त को वैज्ञानिकों ने एक अजीबोगरीब घटना को नोट किया। इस दिन पृथ्वी का घूर्णन की गति सामान्य से कम हो गई थी। इस कारण दिन थोड़ा लंबा हो गया। हालांकि, यह अंतर सामान्य लोगों को समझ नहीं आया। लेकिन, वैज्ञानिकों ने इस घटना को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना पृथ्वी के घूर्णन को प्रभावित करने वाली शक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है। पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य के चारों ओर घूमती है। भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की घूर्णन गति लगभग 1,670 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूर्य के चारों ओर इसकी परिक्रमा गति लगभग 107,000 किलोमीटर प्रति घंटा है।
5 अगस्त को क्या हुआ – वैज्ञानिकों ने बताया कि उस दिन पृथ्वी का घूर्णन लगभग 86,400.00145 सेकंड तक चला, जो औसत से लगभग 1.45 मिलीसेकंड अधिक है। पृथ्वी की घूमने की गति में यह परिवर्तन छोटा है। इस कारण परमाणु घड़ियों और खगोलीय प्रेक्षणों का उपयोग करके सटीक मापन से इसका पता लगाया गया।
एक सौर दिवस यानी दिन 24 घंटे या 86,400 सेकंड का होता है। इसमें हवा के पैटर्न, समुद्री धाराओं और पृथ्वी के आंतरिक भाग में होने वाली गतिविधियों में बदलाव के कारण छोटे-छोटे परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होते हैं। इसके अलावा चंद्रमा का ज्वारीय खिंचाव पृथ्वी के घूर्णन की गति को धीमा करने का भी प्रमुख कारण है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website