Wednesday , March 4 2026 9:58 AM
Home / Uncategorized / पाकिस्तान की छाती पर…भारत, फ्रांस और यूएई आज शुरू करेंगे एयर ड्रिल; क्यों है ये बेहद खास

पाकिस्तान की छाती पर…भारत, फ्रांस और यूएई आज शुरू करेंगे एयर ड्रिल; क्यों है ये बेहद खास


इस एयर ड्रिल के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) अपने सुखोई-30MKI और जगुआर लड़ाकू विमानों को तैनात करेगी। इनके साथ IL-78 एयर-टैंकर और AEW&C (एयरबोर्न अर्ली-वॉर्निंग एंड कंट्रोल) विमान भी शामिल होंगे।
भारत बुधवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ अरब सागर के ऊपर एक बडा एयर कॉम्बैट अभ्यास करेगा। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक इंडो-पैसिफिक में त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना और सैन्य तालमेल बढ़ाना है।
सुखोई-30MKI और जगुआर लड़ाकू विमान लेंगे हिस्सा – इस एयर ड्रिल के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) अपने सुखोई-30MKI और जगुआर लड़ाकू विमानों को तैनात करेगी। इनके साथ IL-78 एयर-टैंकर और AEW&C (एयरबोर्न अर्ली-वॉर्निंग एंड कंट्रोल) विमान भी शामिल होंगे। यह सभी विमान गुजरात के जामनगर और नलिया एयरबेस से उड़ान भरेंगे।
पाकिस्तान से कुछ दूरी पर होगी अभ्याल – फ्रांस और UAE की ओर से अल-धफरा एयरबेस से राफेल और मिराज लड़ाकू विमान, तथा अन्य सपोर्ट एयरक्राफ्ट भाग लेंगे। भारत ने 10 और 11 दिसंबर को अभ्यास के लिए निर्धारित क्षेत्र-जो पाकिस्तान के कराची से लगभग 200 नौटिकल मील दूर है-के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है। इससे पहले भी तीनों देशों ने दिसंबर 2024 में ‘डेज़र्ट नाइट’ नामक ऐसा एयर कॉम्बैट अभ्यास किया था