
क्या दुनिया में एक बार फिर परमाणु हथियारों की होड़ तेज होने जा रही? जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर टेस्ट का ऐलान किया, उससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। कई देश ट्रंप के इन दावों को लेकर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। हालांकि, भारत की बात करें तो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर बहुत सधा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सही समय पर सही फैसला लेगा। न्यूक्लियर हथियारों को लेकर जिस तरह से घमासान शुरू हुआ ऐसे में ये जानना जरूरी है कि परमाणु हथियारों की टेस्टिंग में किन बातों का ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि परमाणु बम बेहद खतरनाक हाथों होते, जरा सी चूक से शहर के शहर साफ हो सकते हैं। ऐसे में जानिए परमाणु परीक्षण कैसे किए जाते हैं।
बेहद खतरनाक होते हैं परमाणु बम – परमाणु बम अब तक बनाए गए सबसे विनाशकारी और अमानवीय हथियार हैं। इनसे होने वाली तबाही का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। परमाणु बम से पूरा शहर तबाह हो सकता है। इसका पता जापान के हिरोशिमा-नागासाकी की स्थिति देखकर समझा जा सकता है। जहां 1945 में अमेरिका ने परमाणु हथियारों से अटैक किए थे। इस घटना ने पूरी मानव जाति को झकझोर के रख दिया था। ऐसे में एक बार फिर परमाणु बमों को लेकर शुरू हुई कवायद ने नई चर्चा छेड़ दी है।
परमाणु बमों का परीक्षण कैसे होता है – किसी बड़े शहर पर गिराया गया एक भी परमाणु बम लाखों लोगों की जान ले सकता है। दसियों या सैकड़ों परमाणु बमों के इस्तेमाल से वैश्विक जलवायु में उथल-पुथल मच जाएगी और व्यापक अकाल पड़ सकता है। ऐसे में जब परमाणु बम का परीक्षण होता है तो बहुत सावधानी बरतनी होती है। ये बेहद जटिल प्रक्रिया है। इन परीक्षणों को आबादी वाली जगहों से दूर किया जाता है, जिससे लोगों पर इससे निकलने वाली रेडिएशन का असर नहीं पड़े।
Home / Uncategorized / एक गलती और आधी दुनिया साफ! इन 5 बातों का रखते हैं ध्यान, फिर होती है न्यूक्लियर बम की टेस्टिंग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website