
संसार का कोई ऐसा संकट नहीं है, जो संकटमोचन हनुमान की उपासना से खत्म नहीं हो सकता। शास्त्रों में कलयुग के प्रत्यक्ष देव हनुमान जी के पूजन का खास महत्व बताया गया है। आपके घर को किसी की बुरी नज़र लगी हो, बच्चे कहने से बाहर हों, अच्छी कमाई के बावजूद बरकत न हो, ऊपरी शक्तियां अपना प्रभाव दिखाती हों या पारिवारिक सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगड़ा मचा रहता है तो ऐसे में सालभर में सिर्फ 1 उपाय कर लेने से सभी मनवांछित इच्छाएं तो पूरी होंगी साथ में हर सुख-साधन की प्राप्ति भी होगी।
साल में एक बार अपने घर में राम कथा या सुंदरकांड का पाठ करवाएं। तीन महीने के अंतराल पर घर में हनुमान यज्ञ भी करवा सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार पर मंडरा रहे हर संकट का अंत होता है। किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी अपना स्थान बना नहीं पाती। आपके लिए ऐसा करना संभव न हो तो हर रोज घर में सुबह-शाम हनुमान चालीसा, रामचरित मानस, महामृत्युजंय मंत्र, गायत्री मंत्र का जाप करते रहा करें।
इसके अतिरिक्त हर रोज सुबह नमक वाले पानी से पोछा लगाएं, शुद्ध होकर घर में गौमूत्र का छिड़काव करें, रंगोली बनाएं और मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। सूर्यास्त के बाद घर के मंदिर और तुलसी पर दीपक लगाएं।
घर में कोई भी भोज्य या पेय पदार्थ लाएं तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। फिर पारिवारिक सदस्यों को दें। एक समय का भोजन सारा परिवार मिलकर करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website