
कुश्ती कलाकार व अभिनेता जॉन सीना ने कहा कि बचपन में ऑप्टिम प्राइम उनका पसंदीदा कार्टून चरित्र था। फिल्म ‘बम्बलबी’ के कलाकार जॉन ने जैक बन्र्स का किरदार निभाया था।
‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मुझे ‘बम्बलबी’ कहना चाहिए लेकिन वास्तव में मेरा पसंदीदा कार्टून चरित्र ऑप्टिमस प्राइम ही था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने चार भाइयों के साथ बड़ा हुआ हूं इसलिए हमारे घर में जो भी चीज होती थी उसके लिए हम हमेशा लड़ते थे। मेरा बचपन बहुत शानदार था लेकिन ऐसा नहीं है कि हमें हमेशा तोहफे मिलते रहते थे इसलिए हम कुछ परिस्थितियों में कल्पनाओं में ही खुश हो जाते थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मुझे बम्बलबी कहना चाहिए, लेकिन मेरा पसंदीदा किरदार ऑप्टिमस प्राइम था। वह अच्छे लोगों का नेतृत्व करता था। मुझे अच्छे लोग पसंद थे मैं उन प्रशंसकों में से नहीं था जिन्हें बुरे लोग पसंद थे।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website