
अमेरिकी एक्ट्रेस ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड ने 3 साल बाद अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों साल 2013 से रिलेशनशिप में थे।
ब्री और एलेक्स कई अवार्ड सीजन इवेंट्स में शामिल हुए थे, जब लार्सन को 2015 की थ्रिलर फिल्म ‘रूम’ के लिए पहचान मिली।
यहां तक कि उन्होंने वर्ष 2016 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार स्वीकारते हुए ग्रीनवल्ड का आभार जताया था।
स्पीच के दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे असली साथी, एलेक्स ग्रीनवल्ड, आई लव यू।
हालांकि अब दोनों ने किसी निजी वनजह से सगाई तोड़ दी है। बता दें कि ब्रा लार्सन को सुपरहीरोइन कैप्टन मार्वल के किरदार के लिए जाना जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website