Sunday , March 22 2026 12:32 AM
Home / News / मोजों में से आई बदबू, सहयात्री की कर दी हत्या

मोजों में से आई बदबू, सहयात्री की कर दी हत्या


रूस: रूस में बदबूदार मोजों की वजह से एक व्यक्ति ने दूसरे का कत्ल कर दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक मॉस्को से 56 वर्ष का एक अधेड़ कैलिनिनग्राद की फ्लाइट में सफ र कर रहा था। उसकी बगल वाली सीट पर 31 वर्षीय एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी, व्यक्ति ने अपने जूते और मोजे खोल दिए। उसके मोजों से इतनी गंदी बदबू आ रही थी कि परेशान होकर अधेड़ व्यक्ति ने उसे जूते पहनने के लिए कहा। युवक ने बात को अनसुना कर दिया जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति गुस्से में आ गया जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। फ्लाइट के लैंड होने के बाद दोनों एयरपोर्ट की पार्किंग में भी भिड़ गए। उनके बीच मारपीट भी हुई। इस बीच अधेड़ व्यक्ति ने युवक के सीने में चाकू मार दिया।