Sunday , March 22 2026 12:26 AM
Home / News / पाकिस्तान ने 28 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान ने 28 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार


इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकडऩे के लिये आज कम से कम 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने 291 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर अगले कुछ हफ्तों में रिहा करने की घोषणा की थी।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में ‘‘अवैध रूप से’’ मछली पकडऩे के कारण इन मछुआरों को पकड़ा और उनकी पांच नौकाएं भी जब्त कर लीं। अधिकारी ने बताया, ‘‘28 मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।’’

इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि 291 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जायेगा। एक बयान में उन्होंने कहा था, ‘‘पाकिस्तान ने 29 दिसंबर 2017 और आठ जनवरी, 2018 को दो चरणों में 291 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर सछ्वावना के तहत रिहा करने और वाघा बॉर्डर से उनके देश भेजने का फैसला किया है।’’