
कराचीः पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने आज बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। मछली पकडऩे की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि एक न्यायिक दंडाधिकारी ने52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मलीर जेल में रखा जाएगा। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजरात के तटीय इलाके दांडी स्थित एक गांव से आते हैं। पिछले साल नवंबर से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडऩे को लेकर गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या200 पार कर गई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website