
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना तालिबान की टॉप लीडरशिप को निशाना बनाने की योजना बना रही है। इसमें तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा भी शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि अगर इंटेलिजेंस मिलती है तो पाकिस्तान अफगान तालिबान के टॉप लीडर को टारगेट करने में नहीं हिचकेगा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी सेना ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए हैं।
पाकिस्तान के निशाने पर तालिबान के सुप्रीम लीडर – पाकिस्तान ने जिन इलाकों में हवाई हमले किए हैं, उनमें राजधानी काबुल के साथ ही कंधार प्रांत भी है, जहां सुप्रीम लीडर अखुंदजादा खुद रहते हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिक्योरिटी सोर्स ने तालिबान नेताओं को मारने की संभावना से इनकार नहीं किया है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बीते शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर को खत्म कर दिया।
जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के मौजूदा ऑपरेशन तालिबान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व तक भी बढ़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि अगर ऐक्शन लेने लायक इंटेलिजेंस है तो कोई भी टारगेट नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इसमें टॉप लीडरशिप भी शामिल है।
Home / News / तालिबान के सुप्रीम लीडर को मारने की तैयारी में पाकिस्तान, ईरान की तरह अफगानिस्तान में ऑपरेशन चलाएंगे मुनीर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website