Monday , March 30 2026 7:10 PM
Home / Sports / पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग, तो सिकंदर रजा ने तुरंत झाड़ लिया पल्ला, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग, तो सिकंदर रजा ने तुरंत झाड़ लिया पल्ला, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती


पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। लाहौर कलंदर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग बताया है। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की ये गंदी हरकत से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
सिकंदर रजा का बड़ा बयान – कराची किंग्स के खिलाफ मैच में लगी 5 रनों की पेनल्टी के बाद सिकंदर रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि उन्होंने गेंद की स्थिति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। रजा ने कहा, ‘मैं केवल अपने बारे में बोल सकता हूं। मेरी तरफ से गेंद की स्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। अंपायरों ने हमें प्रक्रिया के दौरान एक तरफ हटने को कहा था।’
ड्यू और स्लीव्स का कनेक्शन – रजा ने बताया कि वे लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे जहां काफी ओस थी। उन्होंने स्वीकार किया कि अंपायरों ने गेंद को शर्ट के अंदर सुखाने से मना किया था, इसलिए वे अपनी स्लीव्स का इस्तेमाल कर रहे थे। रजा ने राहत की सांस लेते हुए यह भी पुष्टि की कि उन्हें किसी भी आधिकारिक जांच या पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, जिसका मतलब है कि वे इस मामले में सुरक्षित हैं।
मैच का नतीजा और विवाद का असर – गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच के आखिरी ओवर में जब कराची को 14 रनों की जरूरत थी, तब अंपायरों शाहिद सैकत और फैसल अफरीदी ने गेंद की जांच की और उसे छेडछाड़ की हुई पाया। इसके बाद लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी। जिसके कारण बाद में कराची को 6 गेंदों में मात्र 9 रन चाहिए थे। अंत में अब्बास अफरीदी ने लगातार बाउंड्री लगाकर कराची किंग्स को 4 विकेट से जीत दिला दी।
अंपायरों पर छोड़ा जवाब – रजा ने जोर देकर कहा कि इस विवाद के पीछे का असली कारण अंपायर ही बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कोई पुख्ता सबूत या किसी विशेष खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आता, तब तक इतना बड़ा फैसला लेना एक गंभीर बात है।